Monday, October 19th, 2026

आठ जनवरी से राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक इंडोर स्टेडियम में, 10 जनवरी तक होंगी प्रतिस्पधार्एं


रायपुर

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन 8 जनवरी से होगा। शहर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेलों का शुभारंभ किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की प्रतिस्पधार्एं राजधानी रायपुर के तीन जगहों, बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम और सप्रे शाला मैदान पर होंगी। इस खेल आयोजन में पूरे प्रदेश के लगभग 2 हजार प्रतिभागी और अधिकारी-कर्मचारी शामिल होगें। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थानीय आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा हुई। कलेक्टर डॉ भुरे ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से दो दिन पहले पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में एस.एस.पी श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री आकाश छिकारा सहित आयोजन समिति के अन्य अधिकारी भी मौजुद रहे। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के राज्य स्तरीय खेलों का खेलों का समापन 10 जनवरी को शाम 5 बजे होगा।

स्थानीय आयोजन समिति की बैठक में कलेक्टर ने सुरक्षा, भोजन व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सभी इंतजाम करने को कहा। डॉ भुरे ने प्रतियोगिता में शामील होने वाले खिलाड़ियों-अधिकारियों, व्यवस्थापकों-निर्णायकों की सूची पहले से ही तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी के भोजन, आवास, आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर स्टेज, पोस्टर, बैनर, झण्डा, माईक, साउंड एवं लाईट, जनरेटर, आयोजन स्थल के पूर्ण साफ सफाई एवं खेलों के लिए चूना मार्किंग, चलित एवं अस्थायी शौचालय, पेयजल टेंकर की व्यवस्था की जिम्मदारी सौपी। डॉ भुरे ने उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम के लिए मंच के व्यवस्था और आयोजन स्थल पर 10-10 मजदूरों की व्यवस्था करने को भी कहा। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा, डॉक्टर एवं चिकित्सकीय स्टाफ, दवाई, एम्बुलेंस, प्रतिभागियों हेतु ओआरएस घोल के व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर अग्निशमन वाहन तैनाती के भी निर्देश दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय