Monday, October 26th, 2026

राज्य सरकार का नया विमान,विधानसभा चुनाव के पहले आएगा

 भोपाल
 मई, 2021 में ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए राजकीय विमान की मरम्मत की गुंजाइश न होने पर शिवराज सरकार अब नया विमान खरीदेगी। अमेरिका की टैक्सट्रान कंपनी की निविदा को स्वीकृति दी गई है। दो इंजन और आठ सीटों वाला विमान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले आ जाएगा। राज्य के विमानन विभाग ने विमान खरीदी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त विमान को नीलाम करने के लिए निविदा आमंत्रित करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि साइटेशन एक्सेल जनरेशन टू श्रेणी का यह विमान एक बार ईंधन भरने पर देश के किसी भी स्थान पर पहुंच सकेगा। इसकी गति 817 किमी प्रति घंटा है। यह प्रदेश की सभी बड़ी हवाई पट्टियों पर उतर सकेगा। टैक्स सहित इसकी कीमत 180 करोड़ रुपये के आसपास पड़ेगी। इसका बीमा भी कराया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री किराये के विमान में सफर करते हैं।

 

#aircraft of Citation

Source : Agency

पाठको की राय