Tuesday, October 20th, 2026

नीमच दुर्घटना में प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता करेगी राज्य सरकार - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरगोन जिले के बिष्टान में हुई घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में पुलिस कर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। साथ ही ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने पुलिस अधीक्षक को भी हटाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने स्टेट हैंगर से मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना की न्यायिक जाँच हो रही है, जाँच में जो तथ्य आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। ऐसी हर घटना को राज्य सरकार गंभीरता से लेती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नीमच जिले में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कन्हैयालाल भील की मृत्यु हो गई थी। हमने निर्णय लिया है कि उनके बेटे दुर्गाशंकर के लालन-पालन और शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। कन्हैयालाल के दो भाईयों के मकान बनवाने का फैसला भी सरकार ने लिया है। इसके अतिरिक्त दोनों भाईयों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम परिवार की पूरी चिंता करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्यवाही की जा चुकी है।

 

#State government

Source : Agency

पाठको की राय