Saturday, October 24th, 2026

राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय