Saturday, October 24th, 2026

त्रिपुरा में अपराधियों के खिलाफ एक्शन के मूड में राज्य सरकार, संगठित अपराध पर नकेल के लिए एसटीएफ का गठन

अगरतला
 त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि संगठित आपराधिक समूहों से निपटने के लिए एक विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ का राज्यव्यापी क्षेत्राधिकार होगा और यह राज्य पुलिस की अपराध शाखा के अधीन कार्य करेगा।

अपराधों के खिलाफ होगी तत्परता से कार्रवाई
साहा ने अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों और ऐसे अन्य अपराधों के खिलाफ पूरी तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ के गठन का राज्य सरकार का फैसला साहा की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ दिनों बाद आया है।

त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर
राज्य के गृह सचिव शारदींदु चौधरी ने बताया कि त्रिपुरा में कुल मिलाकर कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं।

 

#त्रिपुरा में अपराधियों

Source : Agency

पाठको की राय