Friday, October 23rd, 2026

राज्य सरकार ने दी राहत, अब छुट्टी के दिन भी कर सकते हैं ओटीएस के लिए आवेदन

रायपुर.

लोकसभा चुनाव के दौरान व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों की सुविधा के लिए ओटीएस के आवेदन छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 30 और 31 मार्च की शासकीय अवकाश के दिन भी आवेदन लिए जाएंगे। यानी आप इस दिन भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य शासन ने वैट के पुराने बकाया के एकमुश्त निपटारे के लिए अंतिम तिथि को सरकार की ओर से 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज और शास्ति के निपटान अधिनियम (ओटीएस) के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि को सरकार की ओर से 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है। मार्च महीने के अंतिम दो दिन (30 और 31 मार्च) लगातार शासकीय अवकाश हैं। इससे कई व्यापारी और करदाता आवेदन करने से वंचित न हो। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है।

 

#OTS apply

Source : Agency

पाठको की राय