Thursday, October 22nd, 2026

राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा अब 14 नवंबर को होगी ,8 नवंबर से जारी होंगे एडमिट कार्ड

भोपाल
 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के लिए नई तारीख की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। MPPSC Engineering service exam 2020 परीक्षा पहले जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन corona  महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

नए शेड्यूल के अनुसार MP Engineering सेवा परीक्षा 14 नवंबर (रविवार) को एक ही सत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर और सतना जिलों के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

 

उम्मीदवारों को 3 नवंबर तक ई-मेल के माध्यम से उनके परीक्षा शहर के बारे में सूचित किया जाएगा। MPPSC ESE प्रवेश पत्र 8 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

रिक्त पद

MPPSC भर्ती अधिसूचना के अनुसार, जल संसाधन विभाग में सहायक सिविल इंजीनियर के 30 पदों के लिए रिक्तियां हैं, ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत निरीक्षक के लिए एक-एक पद और ग्रेड ‘ए’ में बॉयलर इंस्पेक्टर के तीन पद हैं। औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन विभाग में ग्रेड ‘बी’ में एक।

 

#एडमिट कार्ड

Source : Agency

पाठको की राय