प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी करेंगे संभाग की बैठक
भोपाल
कांग्रेस के राष्टÑीय सचिव एवं प्रदेश के एक सह प्रभारी उपचुनाव से दूर विदिशा, राजगढ़ और सीहोर जिले की बैठक करने भोपाल आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी सोमवार को तीनों जिलों के जिला पदाधिकारियों की भोपाल में बैठक करने जा रहे हैं।
जबकि इन तीनों जिलों के कई नेता और पदाधिकारी उपचुनाव के प्रचार में जाने की तैयारी कर रह रहे हैं। त्रिपाठी सोमवार को यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में करेंगे। इस बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी के साथ ही अन्य पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर में त्रिपाठी वापस चले जाएंगे।
Source : Agency

पाठको की राय