प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को लगी लू
भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लू लग गई है। CM को कल दिल्ली में BJP की कोर कमेटी की बैठक में जाना है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंच भी चुके हैं। लू लगने के बाद सीएम के दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक कैंसिल कर दी गई है। वहीं शहरी आवास योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 500 करोड़ रुपए खाते में डालने जाने का कार्यक्रम भी था। ये कार्यक्रम मिंटो हॉल में होना था। गौरतलब हो कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसी दिन शाम को दिल्ली से लौटकर नर्मदापुरम में कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
Source : Agency

पाठको की राय