Sunday, October 25th, 2026

सीबीआई की व्यापमं यूनिट संभालेंगे प्रदेश कॉडर के IAS

भोपाल
मध्य प्रदेश कॉडर के एक अफसर जल्द ही सीबीआई की व्यापमं यूनिट का कमान संभालने जा रहे हैं। वे यहां पर कुछ दिनों के लिए बतौर डीआईजी बनाए जा सकते हैं। ये अफसर पिछले 6 साल से सीबीआई में पदस्थ हैं। इस दौरान उन्होंने शारदा चिटफंड घोटाले की भी जांच की थी।
सूत्रों की मानी जाए तो वर्ष 2002 बैच के आईपीएस अफसर अभय सिंह इस साल जुलाई तक मध्य प्रदेश कॉडर में वापस आ सकते हैं। वे वर्ष 2016 से प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पदस्थ थे। वे कोलकाता सीबीआई के एसपी भी रहे। इसके बाद वे डीआईजी बन बिहार सीबीआई में चले गए गए। इन दिनों वे दिल्ली में पदस्थ हैं। अब उनकी प्रतिनियुक्ति का समय पूरा होने जा रहा है।

इससे पहले वे भोपाल आने वाले हैं, यहां पर भी वे प्रतिनियुक्ति पर ही रहेंगे और उन्हें व्यापमं जांच के लिए बनाई गई सीबीआई यूनिट का डीआईजी बनाया जा सकता है। हालांकि इस यूनिट में व्यापमं से जुड़ी सभी जांचे पूरी हो चुकी है और सभी में चालान भी पेश हो चुके हैं। इस यूनिट को एंटी करप्शन फोर भोपाल कहा जाता है। इस यूनिट को प्रदेश के बाहर की भी भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच दी जाने लगी है। यहीं से उनकी प्रतिनियुक्ति से वापसी मध्य प्रदेश में होगी। यहां पर वे बतौर आईजी के रूप में आएंगे। वे भोपाल उत्तर, सागर, देवास में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय