Tuesday, October 20th, 2026

यह फूड्स खाना शुरू करें, किडनी हमेशा रहेंगे हेल्दी

किडनी की बीमारी के लिए ऐसे फूड अच्‍छे माने जाते हैं, जिनमें पोटैशियम की मात्रा कम हो। साथ ही जिनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं। किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए यहां 5 तरह की सब्‍जियां बताई जा रही हैं, जिन्‍हें खाने से स्‍टोन की समस्‍या में राहत मिलेगी।

​लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च कई विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इनमें पोटेशियम, फॉस्फोरस और सोडियम की मात्रा कम होती है, इसलिए किडनी की बीमारी हो गई है तो इसे अभी से खाना शुरू कर दें। दिन में 1/2 कप खाएं।

​पत्तागोभी

विटामिन के, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर पत्तागोभी विटामिन बी6 और फोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है। इसमें पोटेशियम कम होता है। यदि आप डायलिसिस की डाइट में इसे शामिल करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे कि पालक या केल, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं। यह किडनी को हेल्‍दी रखने का कार्य बढ़ाती हैं। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो किडनी को रक्त छानने के काम को आसान बनाने में मदद करती हैं।

​प्याज

प्‍याज के अंदर फ्लेवोनोइड्स और क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखता है। साथ ही इनमें पोटेशियम भी कम होता है, जो किडनी के लिए अच्छा माना जाता है।

​फूलगोभी

फूलगोभी विटामिन सी से भरी हुई होती है और फोलेट और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं, जो लीवर में मौजूद गंदे पदार्थों को बेअसर करने में मदद करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय