गर्मियों में ये पीना शुरू कर दे कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर
उच्च रक्तचाप (Hypertension) की बीमारी से हर चार में से एक व्यक्ति पीड़ित है। यह बीमारी जेनेटिक्स होने के साथ असंतुलित जीवनशैली के कारण होती है। ऐसे में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए शोधकर्ता लगातार इसे कंट्रोल में रखने वाले घरेलू नुस्खों के प्रभाव पर शोध कर रहे हैं जिससे एक बड़ी आबादी इसका फायदा उठा सकें । इसी क्रम में शोधकर्ताओं ने चुकंदर पर किए एक शोध में पाया कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने के लिए दिन में एक गिलास चुकंदर का रस काफी होता है।
'मैंने प्यार किया' फिल्म से मशहूर हुई और अपने 50's की उम्र में भी जवां दिखने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री दासानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियों को शेयर करते हुए चुंकदर के जूस के फायदे बताए हैं। उन्होंने बताया है कि वह गर्मी में कैसे अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती हैं। वह बताती हैं कि आजकल हाइपरटेंशन की बीमारी बहुत ही आम हो गई है। गर्मी में बिना कुछ किए ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए एक गिलास चुकंदर का जूस बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसके अलावा वह चुकंदर के जूस को हर दूसरे दिन पीने की सलाह भी देती हैं।
उच्च रक्तचाप होने पर शरीर में जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। सही समय पर इसका निदान करके उपचार नहीं शुरू करने पर स्ट्रोक, हार्ट फेल, हार्ट अटैक जैसी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे पहचाने हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को
हाइपरटेंशन का कोई विशेष लक्षण नहीं होता है। इस वजह से कई बार मरीज को अपनी इस बीमारी का पता तक नहीं चलता है, और अचानक से इसके दुष्परिणामों का शिकार बन जाते हैं। बावजूद इसके कुछ आम बदलाव शरीर में होते हैं जिससे आप इस साइलेंट किलर को पहचान सकते हैं। यदि आपको हाई बीपी की समस्या होती है तो सिरदर्द, भारीपन, जी मचलना, चक्कर आना, धड़कन के अचानक से तेज होने का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि बीपी चेक करवाते रहना एक बेहतर विकल्प है।
चुकंदर का जूस है फायदेमंद
चुकंदर में उच्च स्तर का आहार नाइट्रेट (NO3) होता है, जिसे शरीर जैविक रूप से सक्रिय नाइट्राइट (NO2)और नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) में बदल देता है। मानव शरीर में, NO रक्त वाहिकाओं को शिथिल और चौड़ा करता है। 2013 में द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित 16 परीक्षणों का मेटा-विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि "अकार्बनिक नाइट्रेट और चुकंदर के जूस से पूरक सिस्टोलिक रक्तचाप में उल्लेखनीय कमी हुई थी।
चुकंदर खाने के हैं कई फायदे
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है
हार्ट को स्वस्थ्य रखता है
कैंसर से बचाता है
पाचन में सुधार
कोलेस्ट्रॉल कम करने में
बवासीर में आराम पहुंचाता है
दस्त ठीक करता है
मुंह में छाले को ठीक करता है
मोटापा कम करता है
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है
हार्ट को स्वस्थ्य रखता है
कैंसर से बचाता है
पाचन में सुधार
कोलेस्ट्रॉल कम करने में
स्टेमिना को बढ़ता है
एनिमिया को दूर करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है।
हाइपरटेंशन की बीमारी में चुकंदर के जूस के अलावा पालक, लहसून, शकरकंद जैसे सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधियों का करना भी बेहद जरूरी होता है। हाई बीपी के मरीज को खासतौर पर ज्यादा नमक, जंक फूड और डिब्बाबंद खाने से परहेज रखना चाहिए।

पाठको की राय