Monday, October 19th, 2026

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का IPO हुआ आज लॉन्च

नई दिल्ली
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ आज खुल गया है और 2 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी में निवेशक राकेश झुनझुनवाला का स्‍टेक है। कर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत 29 नवंबर से ही हो गई है। इस कंपनी ने अपने 7,249 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश के लिए 870 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 58,324,225 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। ऑफर-फॉर-सेल में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप- सेफक्रॉप इंवेस्टमेंट्स इंडिया एलएलपी, कोणार्क ट्रस्ट, एमएमपीएल ट्रस्ट- और एपिस ग्रोथ 6 लिमिटेड, एमआईओ IV स्टार, यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम डू लैक, मियो स्टार, आरओसी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, वेंकटसामी जगन्नाथन, साई सतीश और बर्जिस मीनू देसाई अपने शेयरों की बिक्री की पेशकश कर रहे हैं।

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस इश्यू साइज का लगभग 75 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। निवेशक कम से कम 16 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस पब्लिक ऑफर में कर्मचारियों के लिए 100 करोड़ रुपये के शेयरों का आरक्षण शामिल है। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस आईपीओ से प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर 7,249.18 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। नए निर्गम से प्राप्त रकम का उपयोग कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सीएलएसए इंडिया, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, एंबिट, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का स्वामित्व वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक कार्टल के पास है।

 

 

#Star Health

Source : Agency

पाठको की राय