Wednesday, October 21st, 2026

हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, 27 लोगों की मौत

हाथरस
उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत हो गई है और हादसे में कई महिलाओं और बच्चों के भी घायल हो गए हैं. महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गई. भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई है.  साथ ही हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गए हैं. इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग या महोत्सव चल रहा था. इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाओं और दो पुरुष शामिल हैं. सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल ला जा रहे हैं.

 

#Bhole Baba's satsang

Source : Agency

पाठको की राय