Sunday, October 25th, 2026

एकलव्य स्कूल में तैनात स्टाफ नर्स ने आत्महत्या का किया प्रयास

सुकमा

जिले में संचालित एकलव्य स्कूल में तैनात स्टाफ नर्स ने ने प्रधान अध्यापिका की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलक ने बताया कि इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ित स्टाफ नर्स बेहोश होने की कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है, नर्स के होश आने के बाद ही कुछ कुछ कहा जा सकता है, फिलहाल मामले की जांच के लिए अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।  

सुकमा के सहायक आयुक्त जीआर. सोरी ने बताया कि सुकमा में संचालित होने वाले एकलव्य स्कूल में छठवीं से 09 वीं तक करीब 240 बच्चे अध्यनरत हैं, वहीं इस स्कूल में तीन स्टाफ नर्स भी पदस्थ हैं, इसके अलावा स्कूल की प्रधान अध्यापिका एली अम्मा हैं। स्टाफ नर्स की भर्ती साल भर के लिए की जाती है, जहां साल भर बाद दोबारा रिनिवल किया जाता है। उन्होने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली स्टाफ नर्स और प्रधान अध्यापिका के बीच विगत वर्ष भी किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी जानकारी लगने के बाद दोनों को बुलाकर वहां समझा दिया गया था। जुलाई में स्टाफ नर्स का दोबारा पदस्थापना किया गया। बीते कुछ दिनों से इन दोनों के बीच फिर से विवाद चल रहा था।

इसी वजह से गुरुवार को उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्टाफ नर्स सुबह स्कूल जाने के बाद वापस अपने कमरे पर आई, जहां अपने सहपाठियों को मैसेज किया कि वह आत्महत्या कर रही है, मैसेज के मिलते ही स्टाफ उस कमरे में पहुंचे, जहां दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां नर्स बेहोशी की हालत में मिली, आनन-फानन उसे उपचार के लिए ले जाया गया जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय