Saturday, October 24th, 2026

SSB के जवान ने खुद को मारी गोली,अस्पताल में मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

 सुपौल
 
एसएसबी 45 वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी में तैनात 28 वर्षीय एसएसबी के जवान ने अपने ही इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6 बजे करीब घटित इस घटना में एसएसबी के जवान सी माला विष्णु ने खुद के गर्दन में गोली मार ली जो सिर से बाहर निकल गयी और वहीं गिर गया जिसे तत्काल एसएसबी के जवानों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आठ महीने पहले ही हुई थी शादी
थाना अध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मृतक सी माला विष्णु एसएसबी की 45 वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी में तैनात था। वह तेलंगाना के कार्तिकेनगर थाना एल्लानाडू का रहने वाला था। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी लेकिन उसने खुद को गोली क्यों मार ली इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा वीरपुर थाने में यूडी कांड संख्या 03/2022 दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम करने के लिये भेजा दिया गया है।

 

 

#SSB के जवान

Source : Agency

पाठको की राय