Tuesday, October 20th, 2026

पिछले 16 महीनों में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत

बासेल,
किदांबी श्रीकांत ने पिछले 16 महीनों में पहली बार किसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी बरकरार रखी।

इस सत्र में अपना आठवां टूर्नामेंट खेल रहे श्रीकांत ने चीनी ताइपे के चिया हाओ ली को 35 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेम में 21-10, 21-14 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

श्रीकांत इससे पहले आखिरी बार नवंबर 2022 में हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के विश्व में 22वें नंबर खिलाड़ी से लिन चुन यी होगा।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी किरण जॉर्ज को हालांकि क्वार्टर फाइनल के एक संघर्षपूर्ण मैच में डेनमार्क के रासमस गेम्के से 23-21, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी प्रियांशु राजावत भी चाउ टीएन चेन से 15-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गए।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय