Thursday, October 22nd, 2026

भारत के ख‍िलाफ श्रीलंका की टी20 टीम का ऐलान, इस ख‍िलाड़ी को मिली कप्तानी

कोलंबो
 भारत (Ind vs Sl T20I Series) के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय स्क्वाड में श्रीलंकाई टीम में बदलाव देखने को मिले है। चरिथ असलंका (Charith Asalanka) को टीम की कमान सौंपी गई है। चरिथ टी20 विश्व कप 2024 में वानिंदु हसरंगा के डिप्टी थे और अब उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

ये माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप से श्रीलंका के जल्दी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वानिंदु हसरंगा से कप्तानी छीन ली गई। इसके अलावा श्रीलंका की स्क्वाड में एक सीनियर प्लेयर को भी ड्रॉप किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं भारत के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए श्रीलंका की स्क्वाड पर।


दरअसल, भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज में चरिथ असलंका कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। असलंका, जिन्होंने हाल ही में जाफना किंग्स की कप्तानी की और उन्हें लंका प्रीमियर लीग का खिताब जिताया। लंका प्रीमियर लीग में उनके शानदार कप्तानी को देखते हुए उन्हें भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी मिली।

वानिंदु हसरंगा से कप्तानी जिम्मेदारी छीन ली गई। 21 साल के ऑलराउंडर चामिंदु विकरमासिंह को पहली बार टी20 से मेडन कॉल आया है। वहीं, टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई स्क्वाड में मिस होने वाले कुसल परेरा और अविश्का फर्नांडो को टीम में जगह मिली है।


सीनियर ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। पेसर दिलशान मधुशंका टीम में शामिल है, जो हाल ही में इंजरी से रिकवर हुए।

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना , नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

 

#Ind vs Sl T20I Series

Source : Agency

पाठको की राय