Thursday, October 22nd, 2026

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

हैदराबाद
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को आईसीसी विश्वकप के आठवें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं।

आज यहां राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम, उप्‍पल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। श्रीलंका की टीम में धीक्षणा की वापसी हुई है वहीं रजिता को एकादश से बाहर रखा गया है। पाकिस्तान में भी एक बदलाव किया गया है। फखर जमान को बाहर कर शफीक को एकादश में शामिल किया गया है।

दोनों देशों की टीमें इस प्रकार है
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर),सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका,धनंजय डीसिल्वा, दसून शानका (कप्तान),दुनिथ वेल्लालगे, महीश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक़,अब्दुल्लाह शफ़ीक़, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सऊद शकील,इफ़्तिख़ार अहमद, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, हसन अली, शाहीन शाह अफ़रीदी और हारिस रउफ़

 

 

#ICC Cricket World Cup

Source : Agency

पाठको की राय