Thursday, October 22nd, 2026

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद की हार से पहले ही लटका काव्या मारन का चेहरा, फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से ऐसा लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर ग्रहण सा लग गया है। टीम लगातार अपने खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। आईपीएल 2022 भी अभी तक कुछ  वैसा ही रहा है सनराइजर्स हैदराबाद के लिए। लगातार दो मैच गंवाकर टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। सोमवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया और इसे देखने के लिए स्टेडियम में एसआरएच की को-ओनर काव्या मारन भी मौजूद थीं।

टीवी कैमरा भी कई बार उनके चेहरे पर गया, मैच के आखिरी पलों में उनका लटका हुआ चेहरा देखना फैन्स को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। काव्या मारन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। कुछ फैन्स ने लिखा कि सनराइजर्स हैदराबाद या तो मैच जीतना सीख जाए या काव्या मारन को स्टेडियम नहीं बुलाए, क्योंकि उनका लटका हुआ चेहरा दिल तोड़ देता है।

जब तक लग रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद यह मैच जीत सकता है, तब तक काव्या के चेहरे की खुशी देखने लायक थी, लेकिन जब टीम के हाथ से मैच फिसलने लगा, तो हर गेंद के साथ उनका चेहरा भी लटकता गया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हार झेलनी पड़ी। फैन्स को लगता है सनराइजर्स हैदराबाद की हार से ज्यादा तकलीफ काव्या मारन के दुख की है।

 

#SRH vs LSG

Source : Agency

पाठको की राय