Monday, October 19th, 2026

Sports Commonwealth India Lawn Ball: भारतीय पुरूष लॉन बॉल जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

र्बिमंघम
दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की भारतीय पुरूष टीम इंग्लैंड को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई । दिनेश कुमार (स्किप) और सुनील बहादुर (लीड) ने 18 . 15 से जीत दर्ज की । दोनों आठवें एंड के बाद 10 . 5 से आगे थे और इंग्लैंड की जोड़ी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

भारतीय जोड़ी को पहले गेम में शुक्रवार को मलेशिया ने 17 . 14 से हराया था लेकिन उन्होंने फाकलैंड आइलैंड्स को 36 . 4 और कुक आइलैंड्स को 15 . 8 से हराया । अब उनका सामना उत्तरी आयरलैंड से क्वार्टर फाइनल में होगा जो रात 10 . 30 खेला जायेगा ।

महिला एकल वर्ग में तानिया चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की शौना ओ नील को 21 . 12 से हराकर पहली जीत दर्ज की । वह पहले ही स्पर्धा से बाहर हो चुकी है भारतीय पुरूष ट्रिपल्स टीम भी दो हार और एक टाई के बाद बाहर हो गई है ।

 

#Sports Commonwealth

Source : Agency

पाठको की राय