Saturday, October 24th, 2026

जम्मू कश्मीर में अपनी ही पत्नी की SPO ने की हत्या, फरार

श्रीनगर
 जम्मू कश्मीर के बिलवार में एक एसपीओ ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी है। कठुआ के एसएसपी आरसी कोतवाल ने बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, हमारे एक एसपीओ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बिलवार एसडीपीओ की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच करेगी। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हत्या के बाद से वह फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

#जम्मू कश्मीर

Source : Agency

पाठको की राय