Wednesday, October 21st, 2026

महागठबंधन में पड़ी फूट, RJD के खिलाफ कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार

    पटना
बिहार में आगामी 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन में टूट हो गई है. कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 2 दिन पहले आरजेडी ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तो कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरजेडी के खिलाफ अपने 2 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी.

कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है. कांग्रेस इस बात को लेकर बेहद नाराज थी कि आरजेडी ने बिना कोई बात किए हुए इस तरफा फैसला लिया और दोनों विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी.

कांग्रेस लगातार आरजेडी से मांग कर रही थी कि उसे कम से कम कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ने दिया जाए क्योंकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर आई थी. इसी कारण से कांग्रेस कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना दावा ठोक रही थी मगर कांग्रेस की मांग को दरकिनार करते हुए आरजेडी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी.

बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कांग्रेस जनों में द्वारों के नाम की घोषणा के साथ यह भी दावा किया कि उनके दोनों उम्मीदवार आरजेडी को हराकर चुनाव में जीत हासिल करेंगे.कांग्रेस और आरजेडी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद अब आधिकारिक रूप स्पष्ट हो गया है कि आगामी उपचुनाव में महागठबंधन में टूट हो गई है. हालांकि, महागठबंधन में किसी प्रकार की टूट की खबरों को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दरकिनार किया है और कहा है कि कांग्रेस के साथ दोनों सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा.

 

#महागठबंधन में

Source : Agency

पाठको की राय