Tuesday, October 20th, 2026

यूपी में बीजेपी की सहयोगी अपना दल में पड़ी फूट, सपा में शामिल होंगे विधायक चौधरी अमर सिंह

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई बीजेपी विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद अब बीजेपी की सहयोगी अपना दल में भी फूट पड़ चुकी है। गुरुवार को अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख को सौंप दिया।
 

चौधरी अमर सिंह ने मीडिया को बताया कि अपना दल को छोड़ चुके हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई है, वो जल्द ही सपा में शामिल होंगे। चौधरी अमर सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार बिल्कुल झूठी है, राज्य के अंदर कोई विकास नहीं हुआ है। चौधरी अमर सिंह ने ये भी दावा किया है कि अभी और भी बहुत से नेता हमारे साथ जुड़ेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय