Wednesday, October 21st, 2026

स्पाइसजेट की सहायक स्पाइसएक्सप्रेस 10 करोड़ डॉलर जुटाएगी

नई दिल्ली
किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने  कहा कि उसकी सहायक स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स ब्रिटेन के एक समूह से 10 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाएगी।

वित्तीय बाधाओं और एक विमान पट्टेदार द्वारा दिवाला याचिका का सामना कर रही स्पाइसजेट हाल में स्पाइसएक्सप्रेस से अलग हो गई थी।

एयरलाइन ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिवाला याचिका दायर करने की उसकी कोई योजना नहीं है और जमीन पर खड़े 25 विमानों का फिर से परिचालन शुरू करने के लिए वह पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

एयरलाइन ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ब्रिटेन स्थित एसआरएएम एंड एमआरएएम समूह स्पाइसएक्सप्रेस में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।

बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने निवेश सौदे के तहत एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

 

#स्पाइसजेट

Source : Agency

पाठको की राय