Tuesday, October 20th, 2026

कोरबा में तेज रफ्तार कार का कहर, शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने लोगों को कुचला, ऑटो को मारी टक्कर

कोरबा.

शहर के बाल को जाने वाले मुख्य मार्ग डेंगूनाला के पास तेज रफ्तार कार के चालक पुलिसकर्मी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रही भीड़ को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक सवारी ऑटो को भी ठोकर मार दिया इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर हंगामा हुआ। लोगों  ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई की।

इस घटना की सूचना तत्काल 108 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर संजीवनी वहां की मदद से हादसे में घायल लोगों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ है ऐसे में पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आम आदमी का क्या होगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

 

#Drunk policeman

Source : Agency

पाठको की राय