Saturday, October 24th, 2026

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल  
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये। श्रीमती गौर मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि उनके द्वारा जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर आदि नगरों में भम्रण के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की मांग पर छात्रावासों में लायब्रेरी और वाईफाई आदि सुविधाओं को शुरू करने के संबंध में कार्रवाई करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। सामीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण श्री अजीत केसरी, आयुक्त श्री सौरभ सुमन और संचालक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति कल्याण श्री नीरज वशिष्ठ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#State Minister Mrs Gaur

Source : Agency

पाठको की राय