स्टेशन रोड पर विशेष चौकसी, बदला ट्रैफिक, स्टेशन मार्ग सहित कई रूट बंद
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस सहित प्रशासन फाइनल रिहर्सल कर रहा है। इस दौरान शहर के कई मार्गों को बंद किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने फाइनल रिहर्सल में आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर करने सहित दूसरी व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस कारण शहर में सुबह 11 बजे से काम शुरू कर दिया है, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा। रास्ते बंद होने से शहरवासियों को आवागमन के लिए परिवर्तित मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है, इसके बाद भी लोगों को कई जगह परेशान होना पड़ा।
भोपाल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बागसेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहे तक का मार्ग बंद रहेगा। वहीं, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रगति पेट्रोल पंप होकर बोर्ड आॅफिस चौराहे तक भी आवागमन बंद रहेगा। रिहर्सल के दौरान महात्मा गांधी चौराहे से अवधपुरी चौक (जंबूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से 4 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा हबीबगंज रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-एक की ओर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, ऋषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम आॅफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अंडरब्रिज से 10 नंबर मार्केट की तरफ आवागमन कर सकेंगे।
मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बागसेवनिया थाना तिराहा से अरविंद विहार कालोनी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर-5 की ओर आवागमन कर सकेंगे।
होशंगाबाद रोड का उपयोग करने वाले वाहन मिसरोद, बावड़िया रोड ओवर ब्रिज से शाहपुरा, मनीषा मार्केट व कोलार रोड से अरेरा कॉलोनी, 12 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।
रेलवे बोर्ड ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया है। अब जल्द ही रेलवे की वेबसाइट एवं सॉप्टवेयर भी अपडेट किए जाएंगे। इसमें अब स्टेशन का कोड एचबीजे से बदलकर आरकेएमपी किया जाएगा। इसके जरिए उक्त स्टेशन से जुड़ी सारी रेलवे सेवाएं आॅपरेट होंगी। आपको बता दें कि रेलवे के पीएनआर इंक्वायरी, टिकट व पार्सल बुकिंग में स्टेशन के संक्षिप्त नाम का ही उपयोग किया जाता है। अभी तक इसमें एचबीजे के नाम से सेवाएं मिलती थीं जो अब बदलाव के बाद आरकेएमपी स्टेशन कोड के नाम पर सेवाएं मिलेंगी।
रेलवे के वरिष्ट अफसरों ने बताया कि इसके बदलाव क ी प्रोसेस शुरू कर दी गई है एक सप्ताह क े अंदर ही सारे बदलाव हो सकेंगे। गौरतलब है कि कल दोपहर रानी कमलापति स्टेशन का लोकार्पण किया जाना है इसके पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज रात 10 बजे करीब भोपाल पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे सबसे पहले रानी कमलापति स्टेशन का औचक निरीक्षण क रेंगे। साथ ही भोपाल में ही आज रात्रि प्रवास पर रहेंगे।
रेलवे ने सूचना जारी कर बताया कि आज और कल हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 की तरफ यात्रियों को मिलने वाली सारी सर्विसेस सस्पेंड रहेंगी। साथ ही इस छोर से एंट्री एंवं एग्जिट भी बंद रहेगा। हालांकि यात्रियों को उक्त सर्विसेस प्लेटफॉर्म-5 की ओर मिल सकेंगी, लेकिन यात्रियों को टेÑन टाइम के एक घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचना होगा।
दरअसल स्टेशन को स्मार्ट तरीके से डेकोरेट किया रहा है। यहां विभिन्न प्रकार की कलरफुल लाइटिंग एवं विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपकरणों लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के फेमस कलाक ृतियों की प्रर्दशनी लगाई जा रही है। इसके अलावा शहरभर के दीवारों में वॉल पेंटिंग्स भी कराई जा रही है।
ऐसे में पूछताछ व जांच के दौरान समय लग सकता है। इस दौरान सभी यात्री कोविड जांच व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का विशेष ध्यान रखें। इमसें कांउटर टिकट,रिजर्वेशन एवं पूछताछ काउंटर शामिल हैं। इसके अलावा कई टेÑनों प्लेटफॉर्म स्टॉपेज में भी बदलाव किया गया है। इसमें खास बात यह है कि इस बीच स्टेशन के प्लेटफॉर्म टिकट भी जनरेट नहीं होंगे।
रानी कमलापति स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। इसके लिए करीब 500 बल लगाए गए हैं। जो पल पल स्टेशन में आने जाने प्रत्येक यात्री से पूछताछ एवं लगेज की चेकिंग कर रहे हैं। इसके मॉनिटरिंग के 2 डीर्आजी एवं 4 एसपी सहित दर्जनों टीआई रैंक के आॅफिसर तैनात किए गए हैं। आपको बता दें कि स्टेशन के लोर्कापण के बाद इसका निरीक्षण भी किया जाना है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो अलग अगल सिक्योरिटी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा एक दर्जन के करीब हेल्थ टीम व कई एबुंलेंसों की तैनाती की गई है।

पाठको की राय