Friday, October 23rd, 2026

ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में जेबीएम समूह के वरिष्ठ इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए "इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और मेंटिनेंस" पर केन्द्रित दो-सप्ताह का औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को संपन्न हुआ। कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के नेतृत्व और सचिव श्री राजेन्द्र रघुराज के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने उद्योग पेशेवरों को अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया, जो राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

वरिष्ठ निदेशक जीएसपी श्री शमीम उद्दीन ने बताया कि 24 अगस्त को नए परिसर के उद्घाटन के बाद से यह जीएसपी द्वारा आयोजित पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो उनके उत्कृष्ट संसाधनों और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि यह पहल मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी कदम है।

 

 

#Global Skills Park Bhopal

Source : Agency

पाठको की राय