Saturday, October 24th, 2026

महू से दिल्ली के लिए 29 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल
 मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है।रतलाम रेल मंडल ने 29 अप्रैल से महू (डॉ. आंबेडकर नगर) से दिल्ली के लिए सुपर फास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (09301/09302) चलाने का फैसला लिया है, यह जून तक चलेगी और इसके 14 फेरे होंगे।वही रतलाम से जाने वाली 4 जोड़ी ट्रेनों को 1 महीने तक रद्द कर दिया गया है। इधर, जबलपुर से अमृतसर जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस में एक कोच बढाया गया है।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल के नागदा, उज्जैन से होकर जाने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।20843 बिलासपुर-भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को 23 मई तक, 20844 भागत की कोठी-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से 26 मई तक और 20845 बिलासपुर-बीकानेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को 28 अप्रैल से 21 मई तक निरस्त कर दिया गया है। वही 01 से 24 मई तक चलने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा रतलाम रेल मंडल द्वारा  09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल किराया के साथ 30 फेरों का संचालन किया जाएगा। 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 17 जून तक बांद्रा टर्मिनस से प्रति शुक्रवार व रविवार को चलकर रतलाम जंक्शन (रात 8ः45/8ः50) से होते शनिवार व सोमवार को दोपहर में इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी। 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 18 जून तक इज्जतनगर से प्रति शनिवार व सोमवार को रात 8 बजे चलकर रतलाम जंक्शन (शाम 4ः00/4ः10) होते हुए प्रति सोमवार व बुधवार सुबह बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर व चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

जबलपुर (MP Rail News) से होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का एक स्थाई तौर पर लगाया गया है। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच बढ़ने से गाड़ी में अब 24 सीट की बढ़ोतरी हो गई है। इस निर्णय से सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, मुंगावली, अशोक नगर, गुना, रुठियाई, छबरा गुगौर, बारां, कोटा, लाखेरी, इन्द्रगढ़, सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।‌


वही गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर से अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में 11 मई से तथा वापसी में गाड़ी संख्या 12182 अजमेर से जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में 12 मई से अपने प्रारंभिक स्टेशनों से कोच जुड़ने लगेगा।इस गाड़ी में एक कोच बढ़ जाने से इस गाड़ी में अब एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 1 एसएलआरडी तथा 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच हो जाएंगे।

29 अप्रैल को चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन

  •     गाड़ी संख्या 09301 29 अप्रैल से 10 जून तक महू से हर शुक्रवार को 4 चार बजे चलकर इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन होते हुए शनिवार को सुबह 5.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  •     गाड़ी संख्या 09302 30 अप्रैल से 11 जून तक हर शनिवार नई दिल्ली से शाम 7.15 बजे चलेगी और नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, बड़नगर, फतेहाबाद, इंदौर होते हुए रविवार को सुबह 7.25 बजे महू पहुंचेगी।
  •     दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का इंदौर, फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधौपुर, भरतपुर, मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
  •     इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

 

 

#स्पेशल ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय