Sunday, October 25th, 2026

30 जून से जगदलपुर से जगन्नाथपुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जगदलपुर
बस्तर के श्रृद्धालुओं के लिए गोंचा महापर्व को देखते वाल्टेयर रेलमंडल ने जगदलपुर से भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी तक स्पेशल ट्रेन की शुरूआत 30 जून से करेगा। यह स्पेशल ट्रेन जगदलपुर से 30 जून को शाम 6.30 बजे रवाना होगी और 01 जुलाई को दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं 1 जुलाई को रात 8.05 बजे ट्रेन जगदलपुर के लिए रवाना होगी, जो 02 जुलाई को दोपहर 01 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

वाल्टेयर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम एके त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेन में थर्ड एसी 01 कोच, स्लीपर 09, जनरल सेकेंड क्लास 02 और लगेज कम ब्रेक वैन 02 कोच शामिल होंगे। वहीं जगदलपुर से जाने के दौरान ट्रेन के बीच कुल 29 स्टेशन आएंगे और तीसवा स्टेशन जगन्नाथ पूरी का होगा, जिसमें कोटपाड़ रोड, जैपुर, कोरापुट, दामनजोड़ी, लक्ष्मीपुर रोड, टिकरी, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली विजयानगरम आदि होंगे।

 

#Special train

Source : Agency

पाठको की राय