Sunday, October 25th, 2026

7 मई से जबलपुर-रीवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 8 मई तक कई ट्रेनें रद्द

भोपाल
 मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है।पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से रीवा के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों तरफ से 07-07 फेरे लेगी। इसका पश्चिम मध्य रेल के हरदा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना से गुजरती हुए रीवा स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा।इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी (अनारक्षित), 2 SLRD सहित कुल 22 कोच हैं।


गाड़ी संख्या 09045 उधना से रीवा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 06 मई से 17 जून तक उधना स्टेशन से 08:35 बजे प्रारम्भ होकर भुसावल, हरदा 17:06 बजे, इटारसी 18:15 बजे, पिपरिया 19:18 बजे, नरसिंहपुर 20:33 बजे, जबलपुर 22:00 बजे, कटनी 23:30 बजे पहुँचकर, अगले दिन मैहर 00:23 बजे, सतना 01:05 बजे और 03:00 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 09046 रीवा से उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 07 मई से 18 जून तक रीवा स्टेशन से 06:50 बजे प्रारम्भ होकर सतना 07:55 बजे, मैहर 08:25 बजे, कटनी 09:15 बजे, जबलपुर 10:40 बजे, नरसिंहपुर 11:48 बजे, पिपरिया 12:52 बजे, इटारसी 14:00 बजे, हरदा 15:02 बजे पहुँचकर भुसावल होते हुए और उधना पहुँचेगी ।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से 11 और 12 मई से बढाया जा रहा है, जिसके बाद 24 सीटें बढ़ जाएंगी ।इसका रूट सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, मुंगावली, अशोक नगर, गुना, रुठियाई, छबरा गुगौर, बारां, कोटा, लाखेरी, इन्द्रगढ़, सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा स्टेशनों रहेगा।‌ गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर से अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में 11 मई से तथा वापसी में गाड़ी संख्या 12182 अजमेर से जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में 12 मई से अपने प्रारंभिक स्टेशनों से कोच जोड़ा जाएगा।

गाड़ी संख्या 09045 उधना से रीवा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 06 मई से 17 जून तक उधना स्टेशन से 08:35 बजे प्रारम्भ होकर भुसावल 13:20 बजे, हरदा 17:06 बजे, इटारसी 18:15 बजे, पिपरिया 19:18 बजे, नरसिंहपुर 20:33 बजे, जबलपुर 22:00 बजे, कटनी 23:30 बजे पहुँचकर, अगले दिन मैहर 00:23 बजे, सतना 01:05 बजे और 03:00 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 09046 रीवा से उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 07 मई से 18 जून तक रीवा स्टेशन से 06:50 बजे प्रारम्भ होकर सतना 07:55 बजे, मैहर 08:25 बजे, कटनी 09:15 बजे, जबलपुर 10:40 बजे, नरसिंहपुर 11:48 बजे, पिपरिया 12:52 बजे, इटारसी 14:00 बजे, हरदा 15:02 बजे पहुँचकर भुसावल 18:45 बजे होते हुए और 23:55 बजे उधना पहुँचेगी ।

 

वही भारतीय रेलवे (Indian Railways) के पूर्व मध्य रेलवे जोन (East Central Railway) की ओर से चोपन स्टेशन (Chopan Station) पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच संचालित होने वाली कई ट्रेनें (Trains) रद्द की गई है।

    टनकपुर से 04 एवं 06 मई, 2022 को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिगरौंली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन चोपन से सिंगरौंली के मध्य निरस्त रहेगी।

    टनकपुर से 03, 05, एवं 07 मई, 2022 को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन चोपन से शक्तिनगर के मध्य निरस्त रहेगी।

    सिगरौंली से 03, 05 एवं 07 मई, 2022 को चलने वाली 15073 सिगरौंली-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से चलायी जायेगी।  यह ट्रेन सिगरौंली से चोपन के मध्य निरस्त रहेगी।

    शक्तिनगर से 04, 06 एवं 08 मई, 2022 को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से चलायी जायेगी। यह ट्रेन शक्तिनगर से चोपन के मध्य निरस्त रहेगी।

टीकमगढ़-खजुराहो के बीच नई ट्रेन

टीकमगढ़ से खजुराहो के बीच एक नई एक्सप्रेस विशेष ट्रेन शुरू की गई है। यह टीकमगढ़ से रवाना होकर खजुराहो तक कुल 11 स्टेशनों पर रूकेगी, जो सुबह 9.30 बजे चलकर दोपहर में 1.45 बजे खजुराहो पहुंच जाएगी। इसके साथ ही खजुराहो से 5 बजे चलकर 8 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी। इसमें 13 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।वही ललितपुर-खजुराहो पैंसेजर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। जो टीकमगढ़ से 6.40 बजे चलकर 9.45 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहीं खजुराहो से दोपहर 2.10 बजे चलकर टीकमगढ़ 4.16 बजे पहुंचेगी।

इसमें बढ़ेंगे कोच

    इसके अलावा गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से 11 और 12 मई से बढाया जा रहा है, जिसके बाद 24 सीटें बढ़ जाएंगी ।

    इसका रूट सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, मुंगावली, अशोक नगर, गुना, रुठियाई, छबरा गुगौर, बारां, कोटा, लाखेरी, इन्द्रगढ़, सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा स्टेशनों रहेगा।‌

    गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर से अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में 11 मई से तथा वापसी में गाड़ी संख्या 12182 अजमेर से जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में 12 मई से अपने प्रारंभिक स्टेशनों से कोच जोड़ा जाएगा।

समर स्पेशल ट्रेन

    गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी से समस्तीपुर सुपरस्टार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को 10 जून को एलटीटी स्टेशन से 12:15 बजे प्रारम्भ होकर भुसावल 19:10 बजे अगले दिन इटारसी स्टेशन से 00:30 बजे, पिपरिया स्टेशन 01:40 बजे, जबलपुर स्टेशन 04:30 बजे, कटनी स्टेशन 07:00 बजे, मैहर स्टेशन 07:42 बजे एवं सतना 08:25 बजे होकर गुजरेगी। प्रयागराज छिवकी 11:40 बजे और 21:15 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी।

    गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर से एलटीटी स्पेशल ट्रेन हर सोमवार एवं शुक्रवार से 12 जून तक समस्तीपुर स्टेशन से 23:30 बजे प्रारम्भ होकर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी 08:35 बजे, सतना 12:10 बजे, मैहर 12:50 बजे, कटनी 13:40 बजे, जबलपुर 15:25 बजे, पिपरिया 17:58 बजे एवं इटारसी 19:55 बजे से होकर गुजरेगी। तीसरे दिन भुसावल 00:40 बजे और 07:40 बजे एलटीटी पहुँचेगी।

    इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच हैं।यह गाड़ी रास्ते में दोनों तरफ  खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।

 

इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस

    रतलाम रेल मंडल द्वारा  09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल किराया के साथ 30 फेरों का संचालन किया जाएगा।

    09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शनिवार 29 अप्रैल से 17 जून तक बांद्रा टर्मिनस से प्रति शुक्रवार व रविवार को चलकर रतलाम जंक्शन (रात 8ः45/8ः50) से होते शनिवार व सोमवार को दोपहर में इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी।

    09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 18 जून तक इज्जतनगर से प्रति शनिवार व सोमवार को रात 8 बजे चलकर रतलाम जंक्शन (शाम 4ः00/4ः10) होते हुए प्रति सोमवार व बुधवार सुबह बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर व चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

महू-नई दिल्ली समर स्पेशल शुरू

    रतलाम रेल मंडल के निर्देश के बाद 29 अप्रैल से महू (डॉ. आंबेडकर नगर) से दिल्ली के लिए सुपर फास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (09301/09302)शुरू हो गई है, जो जून तक चलेगी और इसके 14 फेरे होंगे।

    गाड़ी संख्या 09301 शनिवार 29 अप्रैल से 10 जून तक महू से हर शुक्रवार को 4 चार बजे चलकर इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन होते हुए शनिवार को सुबह 5.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 09302 आज 30 अप्रैल से 11 जून तक हर शनिवार नई दिल्ली से शाम 7.15 बजे चलेगी और नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, बड़नगर, फतेहाबाद, इंदौर होते हुए रविवार को सुबह 7.25 बजे महू पहुंचेगी।

    दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का इंदौर, फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधौपुर, भरतपुर, मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

मई में यह ट्रेनें रहेंगी रद्द

    आगामी 23 मई तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द।

    गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आगामी 23 मई तक निरस्त ।
    विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस मई माह में एक, दो, चार, पांच, सात, आठ, 10 11, 14, 15, 17, 18, 19, 21 22 को भी रद्द ।

    गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस  मई माह में दो, तीन, पांच, छह, सात, नौ, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 24 मई को रद्द रहेगी।

    नागपुर-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल और डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 1 मई तक रद्द ।

    रायपुर सिकंदराबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रायपुर  03, 05, 07,10,12,14, 17, 19, 21, 24 मई को रद्द रहेगी।

    भुनेश्वर एलटीटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भुवनेश्वर 2,5 , 12, 16 19 ,23 मई को रद्द रहेगी।

    एलटीटी भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 4 ,7, 11, 14, 18, 21, 25 मई को रद्द रहेगी।

    पुरी LTT साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी 3, 10 17 मई को रद्द रहेगी। एलटीटी पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 28 अप्रैल एवं 5,12,19 मई को रद रहेगी।

    हटिया एलटीटी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक  6,7 ,13 14, 20, 21 मई और एलटीटी हटिया द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 01,02,08,09,15,16,22,23 मई को रद्द ।

    विशाखापट्टनम एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 01,3, 8, 10 15, 17, 22, 24 मई और एलटीटी विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस एलटीटी से 3,10, 17, 24 मई को रद्द

    बिलासपुर -भगत की कोठी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर  2, 3, 9, 10, 16, 17,23 मई को रद रहेगी।भगत की कोठी बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से 28 ,30 अप्रैल एवं 5,7, 12 , 14, 19, 21, 26 मई को रद रहेगी।

    बिलासपुर बीकानेर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर 05, 07, 12,14,19,21 मई को रद रहेगी।बीकानेर बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से दिनांक 1,3,8, 10, 15, 17 22, 24 मई को रद रहेगी।

    विशाखापट्टनम निजामुद्दीन पंच सप्ताहिक एक्सप्रेस विशाखापट्टनम  01,3, 4, 5, 7, 8, 10 11, 14, 15, 17, 18, 19, 21 22 मई को रद रहेगी। निजामुद्दीन विशाखापट्टनम पंच साप्ताहिक एक्सप्रेस निजामुद्दीन से 2,3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 24 मई को रद रहेगी।

    गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया  23 मई 2022 तक रद रहेगी। झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा 24 मई, 2022 तक रद्द

    रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 30 मई, 2022 और डोंगरगढ़ रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल डोंगरगढ़ से 24 मई 2022 तक रद्दबिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल  23 मई तक रद्द

 

 

#समर स्पेशल ट्रेन

Source : Agency

पाठको की राय