Sunday, October 25th, 2026

मंदसौर जहरीली शराब घटना की जाँच के लिये विशेष जाँच दल गठित

भोपाल

      राज्य शासन द्वारा मंदसौर जिले में कथित रूप से जहरीली शराब के सेवन से 6 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना के समग्र पहलूओं की जाँच के लिये अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता मेंविशेष जाँच दल गठित किया गया है। जाँच दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता जी.पी. सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक रेल एम.एस. सिकरवार सदस्य बनाये गये है।

      उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले में हुई घटना को लेकर आज मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक लेकर घटना की विशेष जाँच करने और दोषियों को सख्त सजा दिलवाने के निर्देश दिये थे।

 

#मंदसौर जहरीली शराब घ

Source : Agency

पाठको की राय