Tuesday, October 20th, 2026

ग्राम पंचायत मगरधा में हुआ विशेष ग्राम सभा का आयोजन

मंडला
जिले के विकासखंड मुख्यालय बीजाडांडी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरधा के पंचायत भवन में शासन के निर्देशानुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों को ग्रामीण जनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20  नवंबर से 3 दिसंबर तक मंडला  जिले में चरणबद्ध तरीके से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 25/11/2022 को  विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। तथा ग्राम विवाद एवं निपटारा समिति  सर्वसम्मति से गठित की गयी ।

 जिसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला सदस्य श्रीमती पुष्पा मरकाम,  जनपद उपाध्यक्ष मोंटू यादव, ग्राम पंचायत सरपंच ओमकार धुर्वे, उपसरपंच श्रीमती ममता मरावी पंच सरोज मरावी, श्यामबिहारी मरावी,अजय परते ,धर्मेंद्र परते, सचिव जगदीश झरिया, मनोज साहू ,मोबाईलाजार रंजीता उइके
 ग्राम के वरिष्ठजन बृजलाल भलावी,प्यारेलाल मरावी दादा , सेवाराम ठाकुर टीआई,
हरि सिंह मरावी, डुम्मी लाल उइके,बिरसिंह उइके,
मोहन परते, फागूलाल दादा,कुंजीलाल दादा , घनश्याम मरावी, , महेश अहिरवार ,
युवा समाजसेवी सुरेंद्र भलावी,सौरभ कोकड़िया, नीरज भलावी,हर्ष ठाकुर,सुनील धुर्वे रामचंद्र धुर्वे प्रहलाद भलावी, जितेंद्र साहू,ओमकार ओयाम,
अभिषेक मरावी, संजय मार्को, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता - अनीता चंदेल ,  शशिकला ,गीताबाई  अन्य लोग उपस्थित रहे।

ग्राम सभा बैठक दौरान जिला सदस्य श्रीमती पुष्पा मरकाम  ने विशेष  ग्राम सभा में उपस्थित होकर ग्राम के लोगों को पैसा एक्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा कर्मचारियों को हिदायत दी कि ग्रामों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जावेगी।
तथा जनपद उपाध्यक्ष मोंटू यादव
ने भी पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा का अधिकार पर प्रकाश डाला तथा विकास खंड विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलवाकर ग्राम मैं ट्रांसफॉर्म तथा बिजली व्यवस्था को ठीक करने को कहा।

वही साथ ही ग्राम के  देवेंद्र मरावी ने कहां की पैसा कानून की पूरी जानकारी देने के लिए ग्राम सभा में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं परंतु उनकी उपस्थिति ग्राम सभा में नहीं पाई जा रही है?

क्षेत्र के दबंग युवा समाजसेवी महेश भलावी ने कहा पेसा कानून
जनजातियों के विकास  उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए
बहुत ही कल्याणकारी एवं महत्वपूर्ण कानून है।
जिले में चल रहे विशेष ग्राम सभा आयोजनों में युवा भी अपनीभागीदारी सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक ग्राम के लोगों को पेसा कानून के बारे में बताएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय