स्वाद और सेहत का खास मेल: इन 5 फूड्स से बनेगा मकर संक्रांति अनभूत सुंदर
खिचड़ी
मकर संक्रांति का त्यौहार लोग बेहद ही धूम-धाम से बनाते हैं और कई तरह-तरह की चीजें भी बनाते हैं. आपको बता दें इस दिन आपको खिचड़ी जरूर बनाकर खानी चाहिए. इस दिन इसका काफी महत्व होता है.
दही चूड़ा
मकर संक्रांति पर दही चूड़ा भी खाया जाता है, जो की बेहद ही ज्यादा फेमस है. दही और चूड़ा पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बिहार में इसे बड़े चाव से खाया जाता है.
तिल की गजक, लड्डू
तिल भी इस दिन खूब खाया जाता है. लोग घर में तिल की गजक, लड्डू को बना कर खाते हैं और भी तिल से बनाई काफी चीजों को बनाकर त्यौहार मनाते हैं.
मूंगफली
मूंगफली भी इस दिन बड़े चाव से खाई जाती है. ठंड का मौसम और मकर संक्रांति के त्यौहार में मूंगफली ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. मूंगफली में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
घी
घी इस दिन खिचड़ी के साथ घी खाने का भी काफी महत्व होता है. खिचड़ी का स्वाद दोगुना करने के लिए आपको खिचड़ी में घी डालना चाहिए.

पाठको की राय