Sunday, October 25th, 2026

सड़कों एवं पुलियों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए - मुख्य सचिव

रायपुर
मुख्य सचिवअमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास अभिकरण की 22वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य भर में बनाए जा रहे सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत और नए सड़कों के निर्माण की स्वीकृति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास अभिकरण लिमिटेड अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण अंतर्गत जिला बीजापुर के बासागुड़ा-धरमावरम से पामेड मार्ग के 47.10 किलोमीटर चिंतावागु नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, जिला कोरबा के कटघोरा-हरदीबाजार-बालोद-अकलतरा (इण्डस्ट्रीयल कोल कारीडोर) मार्ग में खोलार नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग एवं जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत जगदलपुर-बैलाडीला (गीदम-दंतेवाड़ा किरन्दुल) मार्ग के 24.20 किलोमीटर पुल पुलिया पहुंच मार्ग के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में अपर मुख्य सचिवरेणु जी पिल्ले, सचिव लोक निर्माणसिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व सुश्री रीता शांडिल्य, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगमहिमशिखर गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

#Special care

Source : Agency

पाठको की राय