Monday, October 26th, 2026

अध्यक्ष मरकाम धमतरी में आज होंगे विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल

रायपुर.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार सुबह 11 बजे बस्तर बाड़ा रायपुर से कुरूद जिला धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे कुरूद में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे कुरूद से धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.15 बजे धमतरी में राजीव भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 02.30 बजे धमतरी से सिहावा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे सिहावा पहुंचकर विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 4 बजे सिहावा से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। रात्रि 07.30 बजे कोण्डागांव में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

#Speaker Markam

Source : Agency

पाठको की राय