Monday, October 19th, 2026

शानदार गुलाबी ड्रिंक

 


सामग्री
1 किलो शक्कर
4 कप पानी
2 चम्मच दूध
लाल गुलाब 4 से 5
इलायची पाउडर आधा चम्मच
लाल फूड कलर डेढ़ चम्मच
रोज एसेंस 4 ड्रॉप्स

विधि
- रूह अफजा सिरप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में शक्कर और पानी को डालकर गैस पर उबालने रख दें और इसे लगातार चलाते रहे।

- जब चीनी और पानी का घोल उबलने लगे तो इसमें दो चम्मच दूध डाल दीजिए। दूध डालने से शक्कर की गंदगी ऊपर आ जाएगी। इस दौरान आप एक चम्मच से सारा सफेद रंग का झाग बाहर निकाल दें।

- लगातार शक्कर और पानी के घोल को धीमी आंच पर पकने दें और इसकी एक तार की चाशनी बना लें। इसे बनने के लिए लगभग 20 से 25 मिनट का समय लगेगा।

- अब इस चाशनी में गुलाब की पत्तियां और ऑर्गेनिक लाल रंग का कलर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और गैस बंद कर दें। (याद रखें कि एक समय पर पूरा कलर ना डालें। इसे धीरे-धीरे करके मिक्स करें।)

- जब शुगर सिरप पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें रोज एसेंस डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इससे आपको बिल्कुल बाजार जैसे रूह अफजा की खुशबू आएगी।

- तैयार है रूह अफजा सिरप। अब जब भी आपका मन करें, तो दो चम्मच रोज सिरप और एक कप ठंडे पानी के साथ ही कुछ आइस क्यूब डालकर इसे झटपट तैयार कर लें और गर्मी में मजा लें बाजार से बेहतर रूह अफजा का।

- बता दें कि इस रूह अफजा सिरप को आप कम से कम 6 महीने के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। इसे फ्रिज में रखने की जरूरत भी नहीं है, नहीं तो शुगर में क्रिस्टल बन जाएंगे। आप इसे किसी कांच की बोतल में रूम टेंपरेचर पर ही रख सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय