Monday, October 19th, 2026

स्पेन ने अपने अंतिम मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 9-0 से दी करारी शिकस्त

भुवनेश्वर
स्पेन और अर्जेंटीना ने भी जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। स्पेन ने पूल सी के अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से रौंदा।

चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले एक दिसंबर को खेले जाएंगे। इस पूल से पहले ही क्वालिफाई कर चुके नीदरलैंड ने अपने आखिरी मैच में अमेरिका को 14-0 से रौंदकर जीत की हैट्रिक पूरी की। यह मौजूदा टूर्नामेंट की संयुक्त दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना ने मिस्र को इसी अंतर से हराया था। रिकॉर्ड स्पेन के नाम है जिसने इसी दिन अमेरिका को 17-0 से धोया था। अमेरिका ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल किया जबकि 36 उनके खिलाफ हुए।

अर्जेंटीना ने पूल डी के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान को 4-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर अंतिम-आठ में प्रवेश किया। आगे बढ़ने के लिए दोनों टीमों को यह करो या मरो का मुकाबला जीतना था जिसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारी। इस ग्रुप से छह बार का रिकॉर्ड चैंपियन जर्मनी पहले ही दो जीत से आगे बढ़ चुका है। छह बार के चैंपियन जर्मनी ने आखिरी मुकाबले में मिस्र को 9-0 से हराया। जर्मनी की यह लगातार तीसरी जीत है।

 

Source : Agency

पाठको की राय