Thursday, October 22nd, 2026

सदर बाजार-मालवीय रोड में घूमे एसपी साहब,यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर। त्यौहारी भीड़ का राजधानी के बाजारों में भारी दबाव है,खासकर सदरबाजार,मालवीय रोड,जयस्तंभ चौक,एमजी रोड में धनतेरस की खरीदी करने लोग सुबह से ही निकल पड़े हैं। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने व्यवस्था तो कर रखी है पर उन्हे भी पसीना छूट रहा है। व्यवस्था कितना माकूल है जांचने खुद एसपी प्रशांत अग्रवाल अपने मातहत पुलिस अफसरों को लेकर इन सड़कों पर घूमे तो पुलिस के जवान और चुस्त हो गए। व्यापारियों व लोगों से भी उन्होने सहयोग मांगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर भी साथ थे। पेट्रोलिंग टीम को भी उन्होने निर्देशित किया साथ ही नियम तोडऩे वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने भी कहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय