Thursday, October 22nd, 2026

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत  

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इस पर उनको फेफड़ों में समस्या आई है। 72 वर्षीय नेता को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है लेकिन फिलहाल वह कंट्रोल में हैं। लखनऊ मेदांता अस्पताल की ओर से सोमवार (24 मई) को जारी मेडिकल बुलेटिन से पता चल है कि आजम खान का सोमवार को स्कैन किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में ''फाइब्रोसिस'' और ''कैविटी'' पाई गई है। 

मेदांत अस्पताल ने कहा है कि सोमवार को आजम खान को पांच लीटर ऑक्सीजन के साथ वार्ड में रखा गया था। उसकी हालत गंभीर है, फिर भी नियंत्रण में है।" बयान में कहा गया है कि मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट की विशेषज्ञ टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मेदांता अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान की हालत स्थिर है और डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान को 9 मई 2021 को कोरोनो वायरस के इलाज के लिए सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सांसद आजम खान और उनके बेटे पिछले 14 महीनों से यूपी के सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने 28 अप्रैल 2021 को बुखार से पीड़ित हुए कैदियों का एंटीजन टेस्ट करवाया था। इसी टेस्ट के दौरान आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया तो दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

 

#सपा सांसद आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय