Tuesday, October 20th, 2026

जलालाबाद से सपा विधायक शरदवीर सिंह का इस्‍तीफा, टिकट कटने से थे नाराज, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

 लखनऊ  

यूपी की जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने की नाराजगी में उन्‍होंने यह कदम उठाया है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य कुशवाहा को पार्टी का टिकट दिया है।

विधायक शरदवीर सिंह ने अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में उन पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटकने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने उनका टिकट काटकर बसपा से पार्टी में शामिल हुए नेता को दिए जाने पर गुस्‍सा जताया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय