Wednesday, October 21st, 2026

सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली
सपा नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार आजम खान की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी जा चुकी है। हालांकि, आजम खान ने कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

 

#मोहम्मद आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय