Sunday, October 25th, 2026

एसपी ने डायल-112 के पुलिस जवानों को किया सम्मानित

जगदलपुर
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा पुलिस लाईन स्थित मीटिंग हॉल में डायल-112 के अधिकारी एवं जवानों की बैठक ली गई। जिसमें जवानों को डायल-112 के माध्यम से आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य करने, कम से कम रिस्पॉंन्स टाईम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने, पीड़ित एवं घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता •े साथ ड्यूटी करने एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम में विशेष ध्यान देने की बात कही गई है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल बनेगा। उक्त कार्यक्रम में डायल-112 में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवान जिनमें प्रआर. मेघनाथ भगत, आर. सोमनाथ कश्यप, धनकुमार धु्रव, म.आर. दसरी नेताम, दीप्ती टोप्पो, सरिता नेताम, चालक कमलेश कश्यप, लल्लूराम बघेल को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय