Thursday, October 22nd, 2026

SP और उनकी पत्नी हाथियों के हमलें में गंभीर रूप से घायल

मरवाही
 छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने हमला कर दिया। एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है। उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

#SP और उनकी पत्नी

Source : Agency

पाठको की राय