नेपाल को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका
किंग्सटाउन (सेंट विन्सेंट)
तीन जीत के साथ सुपर आठ में पहले ही जगह बना चुका दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में आज यहां नेपाल को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा। टूर्नामेंट में आठ विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज एनरिच नोर्किया बेहतरीन फॉर्म में हैं और नेपाल के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा।
अब तक कागिसो रबादा, मार्को यानेसन और ओटनील बार्टमैन ने तेज गेंदबाजी विभाग में नोर्किया का अच्छा साथ निभाया है जबकि स्पिनर विभाग में दारोमदार अनुभव केशव महाराज के कंधों पर रहा है।
महाराज ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 20वां ओवर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका को साथ ही उम्मीद होगी कि क्विंटन डिकॉक, रीजा हैंड्रिक्स, कप्तान एडेन मार्कराम और ट्रिस्टन स्टब्स की मौजूदगी वाला उसका शीर्ष क्रम सुपर आठ चरण से पहले लय हासिल करने में सफल रहेगा।
टीमें इस प्रकार हैं:
नेपाल:
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशाल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी।
दक्षिण अफ्रीका:
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हैंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
समय: भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे से खेला जाएगा।
#South Africa will clash with Nepal

पाठको की राय