Thursday, October 22nd, 2026

दक्षिण अफ्रीका टीम दे रही ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर, लगाया जीत का चौका

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को गुरूवार को तीन गेंद शेष रहते दो विकेट से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट में जीत का चौका लगा दिया। लगातार चौथी जीत से दक्षिण अफ्रीका ताजा आईसीसी महिला वर्ल्ड कप प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका के कुल 8 अंक हो गए हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड पांच मैचों में तीसरी हार के बाद चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका से बेहतर रन रेट के कारण 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर कायम है। उसके 4 मैचों में 8 अंक है। ऑस्ट्रेलिया +1.744 के साथ टॉप पर है। न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में 228 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवर में आठ विकेट पर 229 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मरीजान कप को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।  

वहीं इंग्लैंड ने लगातार तीन मैच हारने के बाद प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। वहीं पाकिस्तान 8वें स्थान पर, जबकि बांग्लादेश 7ठें स्थान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड की टीम कपड़ों सोफी डिवाइन की 101 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के से सजी 93 रन की शानदार पारी के बावजूद 228 रन पर सिमट गयी। अमीलिया कर ने 42, मैडी ग्रीन  ने 30 और ब्रूक हैलिडे ने 24 रन का योगदान दिया। सोफी पांचवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 198 के स्कोर पर आउट हुईं। लेकिन इसके बाद शेष बल्लेबाज 30 रन जोड़कर पवेलियन लौट गयीं। मरीजान कप ने 10 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि शबनिम इस्माइल ने 27 रन पर तीन विकेट और अयाबोंगा खाका ने 31 रन पर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉरा वुलफार्ट और कप्तान सुने लुस ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वुलफार्ट  ने 94 गेंदों पर 67 रन में छह चौके लगाए जबकि कप्तान सुने लुस ने 73 गेंदों पर 51 रन में चार चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह साझेदारी टूटने के बाद जल्दी जल्दी कुछ विकेट गंवाए लेकिन मरीजान कप ने एक छोर से जमकर खेलते हुए 35 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 34 रन की मैच विजयी पारी खेली जिसकर लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

 

 

#South Africa team

Source : Agency

पाठको की राय