Thursday, October 22nd, 2026

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया

हैमिल्टन
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक और करीबी मैच देखने को मिला, जो आखिरी ओवर तक खिंचा। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत में सुने लूस की कप्तानी वाली टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। यह इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की लगातार चौथी जीत है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पूरी टीम 47.5 ओवर में 228 रनों पर ऑलआउट हो गई।  

मारिजाने कैप ने 10 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं शबनीन इस्माइल और अयाबोंगा खाका ने तीन-तीन विकेट झटके। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने 93 रनों की पारी खेली और उनके अलावा एमेलिया केर ने 42 और मैडी ग्रीन ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम भी नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आखिरी ओवर तक समझ नहीं आ रहा था कि मैच किस तरफ झुकेगा। मारिजान कैप ने नॉटआउट 34 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनको ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा लॉरा वॉलवार्ट ने 67 रनों का योगदान दिया। कप्तान सुने लूस ने भी 51 रनों की अहम पारी खेली।

 

 

#South Africa

Source : Agency

पाठको की राय