Friday, October 23rd, 2026

स्वच्छता पोस्टर से हटाई सोरेन की फोटो, सियासी उबाल

रांची.

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में झामुमो में उबाल है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने इस घटना को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, राजभवन और रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को निशाने पर लिया है।

झामुमो नेता ने इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। वे खासे नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि समस्त आदिवासी समुदाय का अपमान है। उन्होंने इस घटना को जिसके इशारे पर अंजाम दिया गया है उसकी पहचान जल्द कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में जाना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर कार्यक्रम से ठीक पहले उनकी तस्वीर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बड़ी साजिश है। झामुमो इसपर चुप नहीं बैठने वाला है। राजभवन का सरकार के प्रति रवैये का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ राज्यपाल को भी हेमंत फोबिया हो गया है। राज्यपाल जैसे पद पर रहकर किसी खास पार्टी के लिए काम करना उनको शोभा नहीं देती है।

 

#Soren's photo removed from

Source : Agency

पाठको की राय