Wednesday, October 21st, 2026

Sophia Leone: 26 साल की उम्र में एडल्ट स्टार सोफिया लियोन का निधन, अपार्टमेंट में मिली थीं बेहोश

वॉशिंगटन.

एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन का निधन हो गया है। 26 साल की सोफिया इस महीने की शुरुआत में अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। सौतेले पिता माइक रोमेरो ने उनके निधन की पुष्टि की है। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काफी समय से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से निधन की खबरें सामने आ रही हैं। जनवरी में थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गईं और फरवरी में 36 साल की कैग्नी लिन कार्टर ने आत्महत्या कर ली थी। अब एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन का निधन हो गया है। सोफिया की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एडल्ट फिल्म स्टार्स कम उम्र में ही अचानक से क्यों मर रहे हैं? पिछले तीन महीने में ये तीसरा मामला है जब किसी एडल्ट स्टार की मौत हुई है।

अपार्टमेंट में मिली थीं बेहोश
सौतेले पिता ने गोफंडमी पर उनके मेमोरियल के लिए पैसे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोफिया एक मार्च को अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच कर रही
रोमेरो ने कहा, 'उसकी मां और परिवार की ओर से मुझे हमारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने परिवार और दोस्तों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।' उन्होंने यह भी बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
बता दें, सोफिया 18 साल की उम्र में ही एडल्ड इंडस्ट्री में आ गई थीं। उनका जन्म अमेरिका के मियामी में 10 जून 1997 में हुआ था। वह घूमने की बहुत ज्यादा शौकीन थीं और हमेशा अपने आसपास के सभी लोगों को खुश रखती थीं।

 

#Adult star Sophia Leone died

Source : Agency

पाठको की राय